HomeAasthaनाहन के प्राचीन श्री वामन मंदिर में 8 दिसंबर को सजेगा बाबा...

नाहन के प्राचीन श्री वामन मंदिर में 8 दिसंबर को सजेगा बाबा गोगा जी महाराज का दरबार

ऐतिहासिक शहर नाहन में श्री गोगा जी महाराज के भक्तों के लिए 'प्रथम विशाल बसेरा- 2025' का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 8 दिसंबर 2025 को प्राचीन श्री वामन भगवान मंदिर, कच्चा टैंक, नाहन में आयोजित किया जाएगा।

नाहन : ऐतिहासिक शहर नाहन में श्री गोगा जी महाराज के भक्तों के लिए ‘प्रथम विशाल बसेरा- 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 8 दिसंबर 2025 को प्राचीन श्री वामन भगवान मंदिर, कच्चा टैंक, नाहन में आयोजित किया जाएगा।

आयोजक मंदिर ठाकुरद्वारा रघुनाथ जी ट्रस्ट (रजि.) नाहन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे से होगी। इस अवसर पर नाहन गद्दी के नब्बू भगत विशेष रूप से आमंत्रित सेवादार के रूप में उपस्थित रहेंगे।

बाबा जी के भजनों से भक्तों को सराबोर करने के लिए सन्नी नाथ एंड पार्टी यमुनानगर अपनी मधुर प्रस्तुति देगी। बाबा के गुणगान के बाद रात्रि 8:00 बजे से विशाल भंडारा शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन जेल के डेयरी फार्म में इस दिन होगी अच्छी नस्ल की दुधारू गाय, बछियों व बछड़ों की नीलामी

ट्रस्ट ने सभी भक्तों से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकत कर श्री गोगा जी महाराज के चरणों में हाजिरी भरें और भक्ति, भजन और भंडारे का आनंद प्राप्त करें।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More