होमHimachalBilaspurनाहन में बास्केटबॉल का जोश चरम पर, दूसरे दिन इन कड़े रोमांचक...

नाहन में बास्केटबॉल का जोश चरम पर, दूसरे दिन इन कड़े रोमांचक मुकाबलों ने जीता दर्शकों का दिल

इस दौरान प्रतियोगिता में महिला वर्ग के बीच कई एकतरफा मुकाबले देखने को मिले। सरकाघाट की महिला टीम ने अपने मजबूत प्रदर्शन से सोलन महिला टीम को 35-07 के बड़े अंतर से पराजित किया।

नाहन : हिमाचल प्रदेश सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन नाहन में पुरुष और महिला वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस मौके पर पार्षद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कर्नल मंजीत कटोच रीजनल डायरेक्टर, ई.एस.आई.सी. बद्दी, जिला सोलन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विशेष अतिथि कर्नल मंजीत कटोच ने युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान प्रतियोगिता में महिला वर्ग के बीच कई एकतरफा मुकाबले देखने को मिले। सरकाघाट की महिला टीम ने अपने मजबूत प्रदर्शन से सोलन महिला टीम को 35-07 के बड़े अंतर से पराजित किया।

ये भी पढ़ें:  सोलन में लगेगी स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी: DC

सिरमौर ने हमीरपुर को 41-15 से करारी शिकस्त दी। कांगड़ा महिला टीम ने भी सोलन महिला टीम पर 32-13 से जीत दर्ज की।

दिन का सबसे बड़ा स्कोर डी.ए.वी. कांगड़ा महिला टीम ने बनाया, जिसने बिलासपुर महिला टीम को 48-16 से हराया। कुल्लू और बिलासपुर के बीच हुए मुकाबले में बिलासपुर की टीम 20-06 के स्कोर के साथ विजयी रही।

इसी तरह पुरुष वर्ग में कांगड़ा टीम ने शिमला को 70-48 के बड़े स्कोर से शिकस्त दी, जबकि डी.ए.वी. कांगड़ा पुरुष टीम ने चंबा पुरुष टीम को 44–26 के अंतर से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

इस अवसर पर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अब सेमी फाइनल और फाइनल की दिशा में मुकाबले और भी कड़े होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  सुबह दुकान खोलने घर से निकला था, रास्ते में उठा लिया ये खौफनाक कदम, गई जान, पुलिस जांच में जुटी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More