HomeHimachalसुपर मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे हिमाचल के 400...

सुपर मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे हिमाचल के 400 खिलाड़ी, सोलन में हुई कार्यकारिणी की बैठक

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 22 गेम्स करवाई जा रही हैं। इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, फुटबॉल, तैराकी, शूटिंग समेत अन्य खेल शामिल होंगे।

सोलन : सुपर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के सीईओ व हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे में 27 से 31 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के करीब 400 खिलाड़ी भाग लेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 22 गेम्स करवाई जा रही हैं। इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, फुटबॉल, तैराकी, शूटिंग समेत अन्य खेल शामिल होंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की भागीदारी को लेकर रविवार को सोलन के रेस्टहाउस में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला- 2026 : मंडी शहर में 15 से 22 फरवरी तक ये विशेष यातायात व्यवस्था लागू

विनोद कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भले ही छोटा राज्य हैं, लेकिन मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग मुकाम है। धर्मशाला में हुई पिछली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल अंक तालिका में देश में पांचवें नंबर पर रहा था।

बॉस्केटबॉल के ट्रायल 14 को
विनोद कुमार ने बताया कि हमीरपुर में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के दौरान किन्हीं कारणवश हिमाचल की बास्केटबॉल की प्रतियोगिता नहीं हुई थी। इसलिए हिमाचल प्रदेश के 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जो भी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं, वो कसौली इंटरनेशनल स्कूल सनवारा में 14 दिसंबर को ट्रायल में भाग ले सकते हैं, ताकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जा सकें।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि, अस्पताल पहुंचाए शव, डीसी सिरमौर घटनास्थल के लिए रवाना

बैठक में इनकी रही उपस्थिति
बैठक में सुपर मास्टर्स गेम्स हिमाचल के निदेशक बक्शीचंद जसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल सिंह कपूर, प्रदेश संयुक्त सचिव केवल राम, सोलन जिला के अध्यक्ष रजनीश कौशिक, बीके जोशी, कुनाल सूद, कमलेश कुमार, लीला दत्त, लोकेंद्र शर्मा, अजीतपाल वर्मा, उपेंद्र, अजय वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More