HomeAasthaआज का राशिफल : 12 राशियों पर 8 दिसंबर को कैसा रहेगा...

आज का राशिफल : 12 राशियों पर 8 दिसंबर को कैसा रहेगा सितारों का असर! क्या कहती है आपकी राशि?

आज का पंचांग (08 दिसंबर 2025) तिथि: चतुर्थी नक्षत्र: पुष्य करण: बालव पक्ष: कृष्ण योग: ब्रह्म वार: सोमवार

आज का पंचांग (8 दिसंबर, 2025)
तिथि: चतुर्थी
नक्षत्र: पुष्य
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: ब्रह्म
वार: सोमवार

• आज के शुभ मुहूर्त:
प्रातः 07:07AM–08:33AM
प्रातः 09:40AM–10:56AM

राहुकाल: प्रातः 08:23AM–09:40AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:52AM–12:33PM
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने की संभावना है। घरेलू परेशानियों के कारण कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज बेवजह किसी से न उलझें। काम को बेहतर बनाने के लिए ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए मां सरस्वती की उपासना करें।

वृष राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन लाभ की संभावना है। कामकाज में सावधानी बरतें। यात्रा का योग बना हुआ है। विद्यार्थी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: मां दुर्गा की उपासना करें।

मिथुन राशि
हृदय संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आज आप उधार चुका सकेंगे। लंबी यात्राएं संभव हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन शुभ है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: काले या सफेद कपड़े में लोहे की 5 कीलें या चूना लपेटकर बहते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल : मिथुन राशि वाले आज जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, जानें अपना शुभ अंक और रंग

कर्क राशि
आज आप तंत्र-मंत्र का प्रयोग कर सकते हैं या करवाने का विचार कर सकते हैं। स्वार्थ के कारण किसी को धोखा देने का विचार आ सकता है, इसलिए सचेत रहें। जितना वादा कर सकें, उतना ही करें। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। नशे से दूर रहें। कार्यक्षेत्र और व्यवसाय को बेहतर बनाने का प्रयास करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: शुद्ध देसी घी और कपूर मंदिर में दान करें।

सिंह राशि
आज आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रह सकती है। कई लोगों से मुलाकात होगी। धन खर्च अधिक होगा। कुछ अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: आज काले रंग का अधिक प्रयोग करें।

कन्या राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। कार्यों के प्रति लापरवाही संभव है। अनावश्यक यात्राओं से बचें। आज काफी हद तक  चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना धारण करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान या कार्यक्षेत्र में मिलेगी फटकार! जानें कैसा रहने वाला है आपका दिन

तुला राशि
आज आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। शाम तक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। यात्राओं में सावधानी रखें। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
अनचाहे विचारों को मन पर हावी न होने दें। आज लापरवाही हो सकती है। अचानक धन खर्च होने की संभावना है। अध्यात्म से जुड़े रहने का प्रयास करें। शहर से संबंधित मामलों में सतर्क रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: केसरी
उपाय: शहद खाकर घर से निकलें।

धनु राशि
हाल में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। दूरस्थ स्थानों से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में धोखा मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: इन राशियों के बनेंगे बड़े काम, इनके बढ़ सकते हैं खर्च! पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मकर राशि
आज किसी व्यक्ति के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। घर से निकलते समय बड़ों का आशीर्वाद लें। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: भिखारी को खीर-पूरी खिलाएं।

कुंभ राशि
आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत के बाद भी थोड़ी निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट लगने का भय बना रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: किसी अपंग व्यक्ति की सहायता करें।

मीन राशि
अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। आपका रवैया दूसरों को भ्रमित कर सकता है। अपनी बात मनवाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से धन प्राप्त होगा। छोटी यात्राएं संभव हैं। पेट और सिर से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: कुछ बादाम बहते पानी में प्रवाहित करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More