HomeRashifalAaj Ka Rashifal 28 July: आज आपकी राशि के लिए क्या है...

Aaj Ka Rashifal 28 July: आज आपकी राशि के लिए क्या है शुभ और किससे रहें सावधान? पढ़ें अपना राशिफल

आज ग्रहों की बदलती स्थिति का असर हर राशि पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। कुछ लोगों की रुकी हुई बातें आगे बढ़ेंगी, जबकि कुछ को जल्दबाजी और गुस्से से नुकसान हो सकता है। जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा।

Horoscope 28 July आज ग्रहों की बदलती स्थिति का असर हर राशि पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। कुछ लोगों की रुकी हुई बातें आगे बढ़ेंगी, जबकि कुछ को जल्दबाजी और गुस्से से नुकसान हो सकता है। जानिए आपका आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि
आज आप कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्र और सहयोगी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। क्रोध और ईर्ष्या पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: पीला | उपाय: गणेश जी के मंदिर में काला-पीला ध्वज अर्पित करें।

वृषभ राशि
दोस्तों की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। दिन की शुरुआत उत्साहपूर्ण रहेगी। घूमने-फिरने का आनंद मिलेगा। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। किसी के बहकावे में आने से बचें और उकसावे में कोई निर्णय न लें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: किसी को सफेद गुलाब भेंट करें।

मिथुन राशि
क्षणिक क्रोध विवाद का कारण बन सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा होने की संभावना है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। धैर्य और संयम बनाए रखें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नारंगी | उपाय: चांदी का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 19 July 2026: आज किसकी बनेगी बात... मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

कर्क राशि
आपके विनम्र व्यवहार की लोग सराहना करेंगे। सामाजिक दायरे में आपका आकर्षण बढ़ेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। खानपान पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: पीला | उपाय: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करें।

सिंह राशि
आज का दिन हर दृष्टि से शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: केसरिया | उपाय: गौशाला में गाय को अन्न खिलाएं।

कन्या राशि
उत्साह में आकर कोई जल्दबाजी न करें। अचानक धन लाभ के योग हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। यात्रा लाभदायक रहेगी। सौंदर्य और साज-सज्जा की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: गोल्डन | उपाय: छोटी कन्याओं की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: आज क्या कहता है आपका किस्मत कनेक्शन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

तुला राशि
स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान की आशंका के चलते निवेश सोच-समझकर करें। दिन में अचानक धन की आवश्यकता पड़ सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: केसरिया | उपाय: किसी साधु को सफेद या काले रंग का वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि
खानपान में संयम रखें और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग अवश्य करें।

धनु राशि
उत्साह पर नियंत्रण रखें। आपका कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। जमीन या वाहन की खरीद-फरोख्त के योग हैं। कामकाज के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: आज इन राशियों के बनेंगे सफलता के योग, जानें अपना किस्मत कनेक्शन

मकर राशि
अचानक धन लाभ होने की संभावना है। कार्य के प्रति लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। समय का सदुपयोग करें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। शाम के समय घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद | उपाय: सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

कुंभ राशि
आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय और आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: मेहंदी | उपाय: हनुमान मंदिर में चूरमे का प्रसाद अर्पित करें।

मीन राशि
आज स्वास्थ्य और फिटनेस पर ध्यान देंगे। खानपान में संयम रखें और नशे से दूर रहें। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। व्यवसाय में आर्थिक लाभ हो सकता है। किसी को उधार देने से बचें।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: पीला | उपाय: घर से निकलते समय सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More