होमRashifalAaj Ka Rashifal 12 Oct 2026: दिन में आएंगे कई उतार-चढ़ाव, परीक्षा...

Aaj Ka Rashifal 12 Oct 2026: दिन में आएंगे कई उतार-चढ़ाव, परीक्षा लेंगे काम और रिश्ते; जानें राशि का हाल

दिन कुछ लोगों के लिए आर्थिक सुधार और रुके काम पूरे होने की उम्मीद लेकर आया है।

  •  दिन कुछ लोगों के लिए आर्थिक सुधार और रुके काम पूरे होने की उम्मीद लेकर आया है। खर्चों, काम के दबाव और रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी से बचें और सेहत व खानपान पर भी ध्यान दें।

मेष राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ की संभावना है। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा | उपाय : अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करें।

वृष राशि
आज आपमें चुस्ती-फुर्ती देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। कोई बिगड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं संभव हैं, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : कुल देवता की पूजा करें।

मिथुन राशि
शारीरिक स्थिति सुधारने के लिए संतुलित आहार लें। यदि आप किसी काम के लिए लोन लेने वाले थे, तो आज वह मिल सकता है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : क्रीमी | उपाय : कुमारी कन्याओं को भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: नौकरी, कारोबार, धन और सेहत में किसका चमकेगा भाग्य? जानें अपना राशिफल

कर्क राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। आज शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

सिंह राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आपके काम की सराहना हो सकती है। व्यापार को मजबूती देने के लिए कोई अहम कदम उठा सकते हैं। काम का बोझ अधिक रह सकता है। शाम को विलासिता की वस्तुओं पर खर्च होने की संभावना है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : हल्का लाल | उपाय : किसी गरीब व्यक्ति को चमड़े के जूते दान करें।

कन्या राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप अपने प्रिय को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आप कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ पार्टी या बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : क्रीमी | उपाय : अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 8 मई 2026: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, मेष से मीन तक जानें हाल, शुभ मुहूर्त और पंचांग

तुला राशि
बेहतर जीवन के लिए अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी वस्तु के गुम होने की आशंका है। शाम को स्वभाव में क्रोध और ईर्ष्या बढ़ सकती है। संयम बनाए रखें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गरीबों में सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धन खर्च होने की संभावना है। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। अज्ञात स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। आपके व्यवहार से किसी को भावनात्मक ठेस पहुंच सकती है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : घर से बाहर निकलते समय सफेद कपड़े पहनें।

धनु राशि
मानसिक शांति के लिए आज दान-पुण्य कर सकते हैं। इच्छाशक्ति के बावजूद भावनात्मक तनाव रह सकता है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है और खर्चों को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : कॉफी | उपाय : इमली के पेड़ को जल से सींचें।

ये भी पढ़ें:  देवताओं का नजराना 5 प्रतिशत बढ़ा, सीएम सुक्खू बोले- मंडी शिवधाम के लिए 100 करोड़ देगी सरकार

मकर राशि
छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज आपकी बहादुरी देखने को मिल सकती है। यात्रा के योग हैं, लेकिन सफर के दौरान सावधानी बरतें। लेन-देन में सतर्क रहें और खानपान पर संयम रखें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : नीले फूलों से शनि देव की उपासना करें।

कुंभ राशि
तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खानपान पर संयम रखें। आज यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

मीन राशि
मनोरंजन की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लापरवाही से बचें। खर्च नियंत्रण से बाहर जा सकते हैं। किसी बदनामी से जुड़े मामले में फंसने की आशंका है। आज आपको किसी से पैसे उधार मांगने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : मैजेंटा | उपाय : सूर्योदय के समय गेहूं के 11 दाने खाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More