HomeCrimeपांवटा साहिब में स्मैक के साथ धरा 32 साल का युवक, स्पेशल...

पांवटा साहिब में स्मैक के साथ धरा 32 साल का युवक, स्पेशल डिटेक्शन सेल ने की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुरुवाला में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (ND&PS) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन सेल ने एक युवक को स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने कुंजा मतरालियों में चेकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर इनाम (32) पुत्र मोहम्मद इकराम तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 2.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी वार्ड नंबर 10, देवीनगर, पांवटा साहिब का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पुरुवाला में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (ND&PS) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

ये भी पढ़ें:  RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड ट्रकों सहित 72 वाहनों पर 12 लाख का जुर्माना, 19 वाहन जब्त, मचा हड़कंप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More