HomeHimachalजन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में 11 दिसंबर को लागू...

जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में 11 दिसंबर को लागू रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था: अपूर्व देवगन

जिला दंडाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 117 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि 11 दिसंबर को पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के मद्देनजर मंडी शहर में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अस्थाई यातायात व्यवस्थाएं और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे।

मंडी : जिला दंडाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 117 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि 11 दिसंबर को पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के मद्देनजर मंडी शहर में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अस्थाई यातायात व्यवस्थाएं और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य शहर में यातायात का सुचारु प्रवाह बनाए रखना और लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि खलियार, बिंद्रावणी, चक्कर और तल्याहड़ की ओर से मंडी शहर में इस अवधि के दौरान सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त मंडी बस स्टैंड के बाहर टैक्सी और ऑटो पार्किंग भी अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें:  एचपीएसईबीएल में डिजिटल सुधारों से प्रदेश को 16.83 करोड़ रुपये की बचत: CM

आदेश के अनुसार तल्याहड़ से मंडी बस स्टैंड की ओर आने वाली सभी बसें सन्यारडी बाइपास, केहनवाल चौक और पुलघराट होते हुए एकतरफा मार्ग से संचालित होंगी। छोटे वाहन इस मार्ग से सामान्य रूप से चल सकेंगे। मंडी से तल्याहड़ की ओर जाने वाली बसों को स्कोडी पुल और जेल रोड होकर एकतरफा भेजा जाएगा, जबकि छोटे वाहनों का आवागमन पूर्ववत जारी रहेगा।

गांधी चौक से विक्टोरिया पुल तक का मार्ग हल्के मोटर वाहनों के लिए एकतरफा रखा गया है, जिसमें दोपहिया और तिपहिया वाहनों को छूट दी गई है। विक्टोरिया पुल की ओर से शहर में आने वाले वाहनों को पुरानी मंडी रोड से होकर भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर में अव्यवस्था पर प्रशासन का एक्शन, SDM ने पार्किंग, ट्रैफिक, ई-रिक्शा और स्ट्रीट वेंडर्स पर जनता से मांगे सीधे सुझाव

आदेश में कहा गया कि आईटीआई चौक से महामृत्युंजय चौक और मंडी बाजार की ओर जाने वाला यातायात पुराने सुकेती पुल से एकतरफा चलाया जाएगा। वहीं, बाजार से महामृत्युंजय चौक होते हुए आईटीआई चौक की ओर आने वाले वाहनों को नए सुकेती पुल से एकतरफा मार्ग से भेजा जाएगा। पुलघराट और सब्जी मंडी से मलोरी रोड की ओर बसें और अन्य भारी वाहन केवल एकतरफा चलेंगे, जबकि छोटे वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार चलने की अनुमति होगी।

जिला दंडाधिकारी ने वाहन चालकों और नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 11 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक इन विशेष व्यवस्थाओं का पालन करें, ताकि जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में यातायात सुचारु और सुरक्षित बना रहे।

ये भी पढ़ें:  नशे की लत छुड़वाएगा नाहन मेडिकल कालेज, आज से शुरू होगी स्पेशल OPD, ये रहेगी टाइमिंग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More