होमHimachalBilaspurएसडीएम सदर के आदेश: बिलासपुर में इन परीक्षा केंद्रों के आसपास 13...

एसडीएम सदर के आदेश: बिलासपुर में इन परीक्षा केंद्रों के आसपास 13 दिसंबर को रहेंगे प्रतिबंध

परीक्षा के दौरान पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से उपमंडलाधिकारी (सदर) डॉ. राजदीप सिंह द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के अंतर्गत आवश्यक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

बिलासपुर : नवोदय विद्यालय समिति, विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को उपमंडल सदर बिलासपुर में किया जा रहा है।

यह परीक्षा उपमंडल के तीन परीक्षा केंद्रों बॉयज स्कूल बिलासपुर, गर्ल्स स्कूल बिलासपुर और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुखाला में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के दौरान पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से उपमंडलाधिकारी (सदर) डॉ. राजदीप सिंह द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के अंतर्गत आवश्यक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

उपमंडलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि परीक्षा में सम्मिलित हो रहे बच्चों को सुगम, सुरक्षित और शांत माहौल मिले, इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास होने वाली किसी भी प्रकार की भीड़, शोर, गतिविधि या अशांति को रोकना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  कोई भी ताकत भारत की एकता और अखंडता को कमजोर नहीं कर सकती, सर्वधर्म सद्भाव बैठक में बोले राज्यपाल शुक्ल

इसी उद्देश्य से 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी प्रकार की सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक गतिविधियां, जुलूस, रैलियां, नारेबाजी और धरना–प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही परीक्षा केंद्रों के निकट लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी, ताकि ध्वनि प्रदूषण के कारण परीक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा पैदा न हो।

इसके अतिरिक्त परीक्षा दिवस पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य, टेंट या मंच लगाने अथवा हटाने का कार्य भी प्रतिबंधित रहेगा, जिससे परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक हलचल या अव्यवस्था न हो।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास हथियार, लाठी, गोला-बारूद, तलवारें या किसी भी प्रकार के घातक हथियार लेकर चलना सख्ती से वर्जित रहेगा, ताकि किसी भी सुरक्षा संबंधी जोखिम को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने संत ढांगू वाले महाराज जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More