HomeCrimeस्कूटी से हो रही थी नशे की तस्करी, अफीम और चरस के...

स्कूटी से हो रही थी नशे की तस्करी, अफीम और चरस के साथ पुलिस ने धरे, वाहन जब्त

दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ND&PS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोलन : कुनिहार पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने ND&PS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुनिहार थाने की एक टीम क्षेत्र में रूटीन गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति एक स्कूटी पर कुफ्टू की तरफ से कुनिहार आ रहे हैं। ये दोनों लंबे समय से नशा बेचने का धंधा करते हैं और आज भी भारी मात्रा में चरस व अफीम बेचने के इरादे से कुनिहार क्षेत्र में आए हैं।

ये भी पढ़ें:  एचपी होम स्टे नियम 2025 के तहत होम स्टे/बी एंड बी इकाइयों का पंजीकरण अनिवार्य

सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने तुरंत नाकेबंदी की। चैकिंग के दौरान उक्त स्कूटी को रोककर उस पर सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिनकी पहचान संजय कुमार (44) पुत्र सालीगराम निवासी काटल, तहसील अर्की और राजकुमार उर्फ बाजी (42) पुत्र अमीचंद निवासी गांव रॉ, तहसील अर्की के रूप में हुई।

तलाशी लेने कर दोनों आरोपियों के कब्जे से 101 ग्राम अफीम और 407 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ियों को समाजसेवी राहुल रमौल ने बांटे ट्रैक सूट, शूज और किट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More