होमHimachalChambaआशा कार्यकर्ता के 15 पदों के लिए 15 दिसंबर को यहां होंगे...

आशा कार्यकर्ता के 15 पदों के लिए 15 दिसंबर को यहां होंगे साक्षात्कार, साथ लाएं ये जरूरी प्रमाण पत्र

स्वास्थ्य खंड किहार में आशा कार्यकर्ताओं के 15 स्वीकृत पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

चंबा : खंड चिकित्सा अधिकारी किहार डॉ.सुनील कक्कड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड किहार में आशा कार्यकर्ताओं के 15 स्वीकृत पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 15 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

यह साक्षात्कार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सलूणी में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए 8वीं या समकक्ष प्रमाणपत्र, 10वीं व उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ बीपीएल प्रमाणपत्र, विधवा/ निर्धन/तलाकशुदा प्रमाणपत्र, आवासीय पते का सत्यापन प्रमाणपत्र (वार्ड/गांव), आधार कार्ड, राशन कार्ड, चरित्र प्रमाणपत्र और वैवाहिक स्थिति का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल जॉब अपडेट: 313 पदों के लिए 6 फरवरी को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, हाथ से न जानें दें रोजगार का ये मौका

डॉ.सुनील कक्कड़ ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में उपस्थित होने पर किसी भी अभ्यार्थी को टीए/डीए प्रदान नहीं किया जाएगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More