HomeAasthaमां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिन होंगे...

मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के स्थापना दिवस पर दो दिन होंगे भव्य कार्यक्रम, मास्टर सलीम और रोशन प्रिंस देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

श्री नैना देवी जी: मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 और 17 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

श्रद्धा, भक्ति, खेल, संगीत, ज्ञान और संस्कृति के संगम के रूप में आयोजित यह उत्सव स्थानीय समुदाय, विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा प्रदेशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि समारोह का मुख्य स्थल स्टेडियम (गुफा के समीप) रहेगा, जहां प्रतिदिन प्रातः से खेल और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और संध्या समय भक्ति कार्यक्रमों के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

ये भी पढ़ें:  शांता कुमार के बयान पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, कहा- आरक्षण नहीं, जातिगत वर्चस्व ने देश को पीछे धकेला

उपमंडल अधिकारी (नैना देवी) और मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि 16 दिसंबर को प्रातः आठ बजे से जीएमएस घुवांडल, डीएवी लोक शिक्षा संस्था श्री नैना देवी जी और श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, शतरंज, मेज टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा, जो शाम चार बजे तक चलेंगी।

इसी दिन प्रातः आठ बजे से स्टेडियम तथा आगमन हाल (बस स्टैंड के समीप) में वाद–विवाद, श्लोक पाठ, प्रश्नोत्तरी, शब्द-लेखन, नमूना प्रस्तुति और चित्रकला जैसी शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी होगा।

संध्या चार बजे से स्टेडियम में स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ भक्ति कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस अवसर पर बिलासपुर के चर्चित भजन गायक अभिषेक सोनी भक्ति प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें:  भनोग स्कूल में 51 लाख से नव निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन का शिक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

इसके उपरांत भव्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मास्टर सलीम अपनी सुरीली प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भाव–विभोर करेंगे।

धर्मपाल ने बताया कि 17 दिसंबर को प्रातः आठ बजे से सभी खेलों के उप–अंतिम और अंतिम मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। दोपहर एक बजे स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसके बाद संध्या चार बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

इस उपरांत सुपिंदर कौर और महाकाली संगीत दल द्वारा भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शाम छह बजे से भव्य भजन संध्या आयोजित होगी, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक रोशन प्रिंस अपनी भक्तिमय प्रस्तुति देंगे।

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने मां नैना देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और आगंतुकों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भक्ति, संगीत, संस्कृति और ज्ञान से परिपूर्ण इस उत्सव का हिस्सा बनें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: कुंभ राशि वाले रहें सावधान, ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More