HomeBreakingराष्ट्रीय लोक अदालत : सिरमौर की 10 बैंचों में 1448 मामलों का...

राष्ट्रीय लोक अदालत : सिरमौर की 10 बैंचों में 1448 मामलों का समझौते से निपटारा, 6.12 करोड़ की वसूली

जिला के नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई व राजगढ़ कोर्ट में लगी 10 बैंचों में मोटर व्हीकल अधिनियम, दुर्घटना, चेक बाउंस, घरेलू हिंसा, सिविल सूट और बैंक रिकवरी से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया।

नाहन : जिला सिरमौर की सभी अदालतों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर के अध्यक्ष योगेश जसवाल ने की।

जिला के नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई व राजगढ़ कोर्ट में लगी 10 बैंचों में मोटर व्हीकल अधिनियम, दुर्घटना, चेक बाउंस, घरेलू हिंसा, सिविल सूट और बैंक रिकवरी से संबंधित मामलों का निपटारा किया गया। जिला की लोक अदालतों में कुल 5756 मामले लिए गए, जिनमें से 1448 मामलों का समझौता पक्षकारों की सहमति से किया गया।

इस लोक अदालत में कुल 6,12,66,575 रुपए की राशि का निपटारा/वसूली की गई। उधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) नवकमल ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च 2026 को किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह लोक अदालत में भाग लें और अपने मामलों को लोक अदालत में सूचीबद्ध करवाएं।

ये भी पढ़ें:  आधी रात महिला RTO की बड़ी कार्रवाई, नाहन के दोसड़का में नाकेबंदी कर 27 ट्रकों पर ठोका 9.17 लाख का जुर्माना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More