HomeAccidentएचआरटीसी की बस में भड़की आग, मच गई अफरा तफरी, सभी यात्री...

एचआरटीसी की बस में भड़की आग, मच गई अफरा तफरी, सभी यात्री सुरक्षित

रामपुर बुशहर : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की रामपुर डिपो की एक बस में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई. इस दौरान बस में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. सभी यात्री सुरक्षित हैं. ये घटना शिंगला के हाउसिंग बोर्ड के पास 11:30 के आसपास की बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार चालक बस रोककर सवारियां बैठा रहा था, तभी अचानक बस से धुआं उठता देखा. लिहाजा, चालक ने सतर्कता और सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

ये भी पढ़ें:  39 हिमाचली विद्यार्थी श्रीनगर से प्रदेश के लिए रवाना, एचआरटीसी की बस भेजी जम्मू

उधर, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए. लोगों का आरोप है कि इस रूट पर अकसर पुरानी और जर्जर बसें चलाई जा रही हैं, जो आए दिन खराब रहती हैं और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More