HomeBreakingनशे के खिलाफ सोलन पुलिस की 27 संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी,...

नशे के खिलाफ सोलन पुलिस की 27 संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, नशा कारोबारियों को ‘जीरो टॉलरेंस’ का कड़ा संदेश

इस दौरान जिला पुलिस के नेतृत्व में पुलिस थाना सदर सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर, अर्की, दाड़लाघाट, कुनिहार, महिला थाना और परवाणू के क्षेत्राधिकार में कुल 27 विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर सघन रेड़ और छापेमारी की गई।

सोलन : युवा शक्ति को चिट्टा (हेरोइन) जैसे घातक नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रदेशव्यापी अभियान को सोलन पुलिस ने फिर गति दी है।

पुलिस मुख्यालय शिमला से मिले आदेशों के अनुपालन में जिला पुलिस सोलन ने एक व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान जिला पुलिस के नेतृत्व में पुलिस थाना सदर सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर, अर्की, दाड़लाघाट, कुनिहार, महिला थाना और परवाणू के क्षेत्राधिकार में कुल 27 विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर सघन रेड़ और छापेमारी की गई।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जिला पुलिस ने यह कार्रवाई विशेष रूप से नशेड़ियों के चिन्हित ठिकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, पार्कों और अन्य संदिग्ध स्थलों पर की है। नशा कारोबारियों के खिलाफ इतने व्यापक स्तर पर की गई इस कार्रवाई से नशेड़ियों और अवैध कारोबारियों को नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का कड़ा और स्पष्ट संदेश गया है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर : सिरमौर में 12 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा, दक्षिण क्षेत्र परमाणु जीएसटी विंग ने 12 उद्योगों पर की छापेमारी

उन्होंने बताया कि इस सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने की मुहिम में विभिन्न सरकारी संगठन और विभाग एकजुट होकर काम कर रहे हैं, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।

सोलन पुलिस विगत काफी समय से नशा कारोबारियों के विरुद्ध लगातार इस प्रकार की कार्रवाई कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप जिले में नशेड़ियों की गतिविधियों में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार चलाने वालों के विरूद्ध इस प्रकार की छापेमारी भविष्य में भी जारी रहेगी, ताकि समाज की युवा शक्ति को नशे के चंगुल में फंसने से बचाकर उनकी ऊर्जा को सकारात्मक गतिविधियों में लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  आज और कल बारिश, अंधड़, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट, इस दिन से खिलेगी धूप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More