HomeAasthaद्राबिल में उद्योग मंत्री ने बोठा व चालदा महासू महाराज का लिया...

द्राबिल में उद्योग मंत्री ने बोठा व चालदा महासू महाराज का लिया आशीर्वाद, भंडारे में हुए शामिल

इस अवसर पर महासू मंदिर समिति द्राबिल सदस्य व पूर्व प्रधान बस्तीराम शर्मा ने मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शिलाई : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रविवार को सपरिवार बोठा महाराज द्राबिल व चालदा महासू महाराज जी को द्राबिल में उनके शिविर में पहुंचकर नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद उन्होंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और श्रद्धालुओं से भेंट की। इस अवसर पर महासू मंदिर समिति द्राबिल सदस्य व पूर्व प्रधान बस्तीराम शर्मा ने मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उद्योग मंत्री ने बताया कि चालदा महाराज लगभग 3:00 के करीब द्राबिल गांव में पहुंचे, जहां उनके दर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड से भारी संख्या में श्रद्धालु द्राबिल गांव में पहुंचे और चालदा महाराज के जयकारे लगा कर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : एक ही गांव के 2 नाबालिगों की हादसे में दर्दनाक मौत, खेड़ा महाराज के भंडारे में जाते वक्त पेड़ से टकराई बाइक

महासू मंदिर कमेटी द्राबिल व आसपास के अनेक गांव की ओर से मेहमानों के स्वागत व ठहरने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।

इस आयोजन में प्रशासन की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है और यह सम्पूर्ण कार्यक्रम कार्य योजना के अनुरूप सुचारू रूप से चल रहा है, जिसमें बिजली, पानी, यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल रखी जा रही है। चालदा महाराज आज दोपहर बाद द्राबिल से पशमी गांव की ओर प्रस्थान करेंगे और देर रात पशमी गांव में विराजमान होंगे।

इस दौरान, अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, ओएसडी अतर राणा, पूर्व प्रधान बस्तीराम शर्मा व महासू मंदिर समिति द्राबिल के सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क पर सफर हुआ मजेदार, 21.50 KM लंबी सड़क का 18.60 करोड़ से अपग्रेडेशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More