हिमाचल की 16 सदस्यीय हैंडबॉल टीम 54वीं सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कोलकाता रवाना

टीम की कमान जिला बिलासपुर से संबंधित वसीम खान को कप्तान के रूप में सौंपी गई है, जबकि जिला ऊना से राजेंद्र कुमार को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

0

बिलासपुर : हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित 54वीं सीनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एमेच्योर हिमाचल हैंडबॉल एसोसिएशन की हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल टीम कोलकाता के लिए रवाना हो गई है।

एमेच्योर हिमाचल हैंडबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष परवीन दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश टीम में कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

टीम की कमान जिला बिलासपुर से संबंधित वसीम खान को कप्तान के रूप में सौंपी गई है, जबकि जिला ऊना से राजेंद्र कुमार को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

चयनित खिलाड़ियों में बिलासपुर से फरहान, आर्यन हंस, समद, आरव, सियाराम, ऊना से वंश, हर्ष, अंकित राणा, वनीश, चेतन, हमीरपुर से उत्कर्ष शर्मा, चंबा से रविंद्र, सिरमौर से पवन और सोलन से कपिल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  एचटी लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत, बिजली बोर्ड की लापरवाही आई सामने

टीम के मार्गदर्शन के लिए मनोज ठाकुर को हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है, जबकि दिनेश राजपूत को टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एमेच्योर हिमाचल हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप राणा, सचिव क्रांति सिंह, कोषाध्यक्ष परवीन दूबे सहित हमीद खान, डीडी तनवर, स्नेहलता, राजेश मेहता, सतिंदर, दीपक, देवेंद्र, अरुण, चंदन सिंह, सुशील, प्रेम, मनोज पराशर, अजय परमार और अमर ने हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमाचल प्रदेश की टीम इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

ये भी पढ़ें:  दुधारू पशुओं के लिए न्यूट्रिएंट्स का मुख्य सोर्स है ये पौधा, ड्राई फूट्स की तरह करता है काम, बढ़ाएगा दुग्ध उत्पादन और भी कई फायदे