HomeBreakingपांवटा साहिब में स्मैक के साथ 33 साल का युवक गिरफ्तार, स्पेशल...

पांवटा साहिब में स्मैक के साथ 33 साल का युवक गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई

स्पेशल डिटेक्शन टीम ने गोविन्दघाट बैरियर के समीप नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.18 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने एक युवक को स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार स्पेशल डिटेक्शन टीम ने गोविन्दघाट बैरियर के समीप नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2.18 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

आरोपी की पहचान असलम खान (33) पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी वार्ड नंबर 9, देवीनगर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने नशा बरामदगी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (ND&PS) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:  विधायक डॉ. हंसराज पर फिर गंभीर आरोप; युवती ने Live आकर जान का खतरा बताया, विधायक बोले- ये सिर्फ साजिश

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल में भी जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More