HomeHimachalएंटी-चिट्टा अभियान के तहत मंडी जिला की अति संवेदनशील पंचायतों में हुईं...

एंटी-चिट्टा अभियान के तहत मंडी जिला की अति संवेदनशील पंचायतों में हुईं बैठकें, तैयार की रणनीति

डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर मंडी जिला की 24 अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित की गईं।

मंडी : मंडी जिला में नशा निवारण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिला की अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में सोमवार को बैठकों का आयोजन कर नशा निवारण पर रणनीति तैयार की गई।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेशभर में एंटी चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जन जागरुकता बढ़ाने और नशीले पदार्थों की बिक्री एवं आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। प्रदेश सहित जिला की ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन भी किया गया है।

डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर मंडी जिला की 24 अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों की बैठकें आयोजित की गईं।

ये भी पढ़ें:  अर्की अग्निकांड : DC ने दिए जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को दी फौरी राहत

इनमें गोपालपुर, सिराज, चौंतड़ा, सदर, बल्ह, सुंदरनगर, द्रंग और बालीचौकी विकास खंड की पंचायतें शामिल हैं। इन बैठकों में युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से दूर रखने का संकल्प लिया गया। विशेष तौर पर शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशे कुछ बिक्री पर कड़ाई से रोक लगाने पर बल दिया गया।

उन्होंने बताया कि जिला में एंटी-चिट्टा अभियान के तहत स्थानीय प्रशासन पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम के लिए ऑडिशन 5 को, चयनित कलाकारों को मिलेगा शिवरात्रि महोत्सव में प्रस्तुति का मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More