HomeHimachalBilaspurहिमाचल के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, 1...

हिमाचल के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी, 17 दिसंबर को यहां पहुंचें

प्रदेश सरकार का उपक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसईडीसी) द्वारा डिलीवरी राइडर्स (बाइक राइडर्स) के पदों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किया जा रहा है।

बिलासपुर : जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि हिमाचल सरकार प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सुनहरे अवसर प्रदान करवा रही है।

प्रदेश सरकार का उपक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (एचपीएसईडीसी) द्वारा डिलीवरी राइडर्स (बाइक राइडर्स) के पदों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को भारतीय मुद्रा में लगभग 70 हजार से 1 लाख रुपये तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवार की आयु 20 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं बुनियादी अंग्रेजी की जानकारी होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  बच्चा तस्करी के मामले में झारखंड की महिला समेत 2 गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश

इस दौरान हाउस हेल्पर और पिकर्स के पदों के लिए भी सीधी भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास एवं उम्मीदवार की आयु 21-36 वर्ष रखी गई है। उम्मीदवार के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 1400 एडी यानी भारतीय मुद्रा में 33 हजार 500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 दिसंबर को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  एग्रीस्टैक में किसानों का पंजीकरण बनाएगा डिजिटल पहचान, पूरा डाटाबेस होगा तैयार, प्रक्रिया शुरू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More