HomeHimachalसंगड़ाह के युवा अधिकारी को बड़ी पदोन्नति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग...

संगड़ाह के युवा अधिकारी को बड़ी पदोन्नति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में बने संयुक्त निदेशक

सुरेश शर्मा का सरकारी सेवाओं में लंबा और सफल कार्यकाल रहा है। इस पदोन्नति से पहले उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला कल्याण अधिकारी और उपनिदेशक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर बेहतरीन सेवाएं दी हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के डाहर निवासी सुरेश शर्मा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में संयुक्त निदेशक के उच्च पद पर पदोन्नत किया गया है। इस पदोन्नति से न केवल उनके गृह क्षेत्र संगड़ाह और डाहर गांव, बल्कि पूरे जिला में खुशी की लहर है।

सुरेश शर्मा का सरकारी सेवाओं में लंबा और सफल कार्यकाल रहा है। इस पदोन्नति से पहले उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला कल्याण अधिकारी और उपनिदेशक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर बेहतरीन सेवाएं दी हैं। शुरुआती करिअर में उन्होंने संगड़ाह में तहसील कल्याण अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के रूप में सेवाएं प्रदान की।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में सिरमौर की हैंडबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन, जीता उपविजेता का खिताब

उनके पास सामाजिक कल्याण कार्यों का गहरा अनुभव है। सुरेश शर्मा के पिता जगत राम शर्मा भी सरकारी सेवा में रहे हैं और उन्होंने नायब तहसीलदार के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की है।

पदभार संभालने के बाद सुरेश शर्मा ने कहा कि उनकी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता सरकार और विभाग की सभी कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी देरी और सही समय पर योग्य लाभार्थियों तक पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान 29 मार्च से, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More