Home Himachal Sirmaur सिरमौर से अयोध्या भ्रमण के लिए 60 महिलाओं का दल रवाना

सिरमौर से अयोध्या भ्रमण के लिए 60 महिलाओं का दल रवाना

26 नवंबर तक चलने वाली यह यात्रा अयोध्या, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, चित्रकूट, वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्म भूमि, हरिद्वार का भ्रमण करने के उपरांत श्री रेणुकाजी आकर समाप्त होगी।

0

नाहन : विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने वीरवार को श्री रेणुकाजी में 60 सदस्यीय महिलाओं के दल को अपने खर्चे पर अयोध्या भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर विनय कुमार ने बताया कि इस दल में श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की 62 पंचायतों के 7 जोन की विभिन्न महिला मंडल व स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 26 नवंबर तक चलने वाली यह यात्रा अयोध्या, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, चित्रकूट, वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्म भूमि, हरिद्वार का भ्रमण करने के उपरांत श्री रेणुकाजी आकर समाप्त होगी।

उन्होंने बताया कि इस दल के रहने व भोजन इत्यादि की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है। इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष चतर सिंह, ग्राम पंचायत प्रधान मालगी सीमा कपूर, कांग्रेस नेता मित्र सिंह तोमर, सुरेश अत्री, विजय सिंह, महिला अध्यक्षा श्यामा ठाकुर भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव पूरी तरह संवैधानिक, पूर्व अध्यक्ष की बयानबाजी पर उखड़ी नई कार्यकारिणी