होमHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने जंगलाभूड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत, मेधावियों...

विधायक सोलंकी ने जंगलाभूड़ स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत, मेधावियों को ऐच्छिक निधि से ₹1000-1000 देने की घोषणा

उन्होंने मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों की सुविधा के लिए विद्यालय परिसर में एक नए शेड के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में बेहतर ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलाभूड़ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने खूब समा बांधा और उपस्थित जनसमूह की खूब तालियां बटोरीं।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए शिक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। विधायक ने मेधावी छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पुरस्कृत होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी ऐच्छिक निधि से 1000-1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सीएम ने की सभी DC और SP के साथ उच्च स्तरीय बैठक, सतर्क रहने के निर्देश

उन्होंने मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों की सुविधा के लिए विद्यालय परिसर में एक नए शेड के निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में बेहतर ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक ने अपने संबोधन में युवाओं के बीच बढ़ते नशे के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का सशक्त संदेश देते हुए कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे समाज और भविष्य के लिए भी घातक है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को अपने जीवन का आधार बनाएं और एक सकारात्मक लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना को अधिग्रहित करने के लिए शपथ पत्र दायर करने के दिए निर्देश

इससे पूर्व विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। इस गरिमामय समारोह में स्कूल का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More