HomeHimachalनौणी विवि ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 25.66 लाख का अंशदान

नौणी विवि ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 25.66 लाख का अंशदान

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन का अंशदान किया है। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए विश्वविद्यालय के कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अंशदान से विपदा एवं आपदा में फंसे लोगों की सहायता में मदद मिलती है।

शिमला/सोलन : डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) के उप-कुलपति प्रो. आर.एस. चंदेल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 25 लाख 66 हजार 606 रुपये का चेक भेंट किया।

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन का अंशदान किया है। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए विश्वविद्यालय के कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अंशदान से विपदा एवं आपदा में फंसे लोगों की सहायता में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारता से अंशदान करने की अपील की।

ये भी पढ़ें:  'संघर्ष से शिखर तक': हिमाचल के अधिकारियों की प्रेरणादायक कहानियों से भरी किताब का विमोचन

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. डिल्टा, पर्सनल स्टाफ संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार हांडा, फार्म टेक्नोक्रेट्स के अध्यक्ष नरेश भाटिया, टेक्निकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक वर्मा, गै़र शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,  महासचिव तकनीकी और चतुर्थ श्रेणी संघ के केशव राम उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More