HomeHimachalMandiईवीएम व वीवीपैट भंडार कक्ष का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया त्रैमासिक...

ईवीएम व वीवीपैट भंडार कक्ष का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण

डीसी ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही सुरक्षा ड्यूटी की भी समीक्षा की। उन्होंने भंडार कक्ष में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

मंडी : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को भ्यूली स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वीवीपैट भंडार कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भंडार कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की विस्तार से जांच की गई।

डीसी ने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों द्वारा की जा रही सुरक्षा ड्यूटी की भी समीक्षा की। उन्होंने भंडार कक्ष में व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से कर्ण वीर सिंह कौंडल सहित निर्वाचन तहसीलदार राजेश शर्मा और नायब तहसीलदार सुनील शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, गाड़ियां मलबे में दबीं, खाई में गिरी एंबुलेंस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More