HomeHimachalSolanसोलन में 88 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स : डॉ....

सोलन में 88 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स : डॉ. अजय पाठक

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 21 दिसंबर, 2025 को जिला सोलन में 88 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के इन बच्चों को पोलियो खुराक देने के लिए 450 बूथ स्थापित किए गए हैं।

सोलन : मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 21 दिसंबर, 2025 को जिला सोलन में 88 हजार बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी। 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के इन बच्चों को पोलियो खुराक देने के लिए 450 बूथ स्थापित किए गए हैं। उन्होंने आग्रह किया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत यह सुनिश्चित बनाया जाए कि अधिक से अधिक बच्चे पोलियो बूथ तक पहुंचें।

सीएमओ ने कहा कि वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया है। विभिन्न कारणों के दृष्टिगत हमारा पर्यावरण पोलियो के वायरस से मुक्त नहीं है। इसी कारण पोलियो मुक्त अभियान को जारी रखना आवश्यक है, ताकि देश एवं प्रदेश को शत-प्रतिशत पोलियो मुक्त रखा जा सके। जिला सोलन में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 21 दिसंबर को छूट जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर घर-घर जाकर पोलियो पिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में PWD के परिधि और विश्राम गृहों का बदलेगा नक्शा! सरकार ने लागू ये व्यवस्था, अब हर महीने होगी जांच
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More