होमEmployment10वीं पास युवाओं के लिए यहां नौकरी का मौका, 50 पदों के...

10वीं पास युवाओं के लिए यहां नौकरी का मौका, 50 पदों के लिए 22 दिसंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. से प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

सोलन : मैसर्ज एसआईएस लिमिटिड आरटीए हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 दिसंबर, 2025 को उप रोजगार कार्यालय अर्की में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, भार 52-95 किलोग्राम और आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. से प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के बाद अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा, पीसीसी अध्यक्ष के गढ़ में लगाई सेंध, कांग्रेस को बड़ा झटका

आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेजों सहित उप रोजगार कार्यालय अर्की में 22 दिसंबर, 2025 को प्रातः 10ः30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 78328-91722 व 98053-60764 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के छोटे से गांव की बेटी मेघा सिंह कंवर ने रचा इतिहास, बनीं HPAS टॉपर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More