HomeHimachalChambaसुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शैड्यूल जारी...

सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शैड्यूल जारी : सहायक आयुक्त

सहायक आयुक्त ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। आम जनता से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

चंबा : सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत 21 दिसंबर को सामुदायिक भवन सलूणी में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की निरंतरता में 22 दिसंबर को बाथरी, बैरागढ़, लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह सिहुंता और भरमौर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 को भटियात विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गगार एवं लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह ककीरा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 को जिला मुख्यालय चंबा में सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यशाला आयोजित होगी और 24 दिसंबर को मैहला में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

ये भी पढ़ें:  सिंचाई गणना में हिमाचल का कमाल: पहली बार एमएमआई सर्वे पूरा करने पर केंद्र से मिला सम्मान

सहायक आयुक्त ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने आम जनता से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस दौरान सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More