HomeEmploymentसिरमौर में यहां होगी आशा वर्कर पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर तक...

सिरमौर में यहां होगी आशा वर्कर पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर तक करें आवेदन, भर्ती प्रक्रिया में इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

पात्र महिला अभ्यर्थी अपने पूर्ण दस्तावेजों जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल सहित अपना आवेदन पत्र खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ के कार्यालय में 30 दिसंबर 2025 तक जमा कर सकती हैं।

राजगढ़ : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राजगढ़ खंड की विभिन्न पंचायतों में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी आशा भर्ती गाइडलाइंस 17 अगस्त, 2019 के अनुसार की जाएगी।

खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पात्र महिला अभ्यर्थी अपने पूर्ण दस्तावेजों जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल सहित अपना आवेदन पत्र खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ के कार्यालय में 30 दिसंबर 2025 तक जमा कर सकती हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉ. उपासना शर्मा ने बताया कि खंड राजगढ़ के अंतर्गत कुल 8 पद भरे जाएंगे। इनमें कोटला बांगी पंचायत के धार पभेच, डिब्बर पंचायत के लेऊनाना, देवठी मझगांव पंचायत के ठारू, कालाबाग व कवाल बांदली, करगानू पंचायत के मतियाना, कोटला मांगन पंचायत के कोटला मांगन और दाहन पंचायत के बथाऊधार क्षेत्र के लिए एक-एक आशा कार्यकर्ता का चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धामोई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का संबंधित ग्राम/वार्ड/राजस्व गांव का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में 8वीं पास महिला अभ्यर्थी पर भी विचार किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया में विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों के अलग कैडर के प्रस्ताव पर भड़का प्रवक्ता संघ, शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More