आज का पंचांग (27 दिसंबर, 2025)
तिथि: सप्तमी
नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद
करण: वणिज
पक्ष: शुक्ल
योग: व्यतिपात
वार: शनिवार
आज के शुभ मुहूर्त:
08:34am–09:50am
12:22pm–04:09pm
राहुकाल: 09:50am–11:06am
अभिजीत मुहूर्त: 12:01pm–12:41pm
दिशाशूल: पूर्व
मेष राशि
जब आप कोई फैसला लें तो दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। आपका कोई भी गलत निर्णय न केवल दूसरों पर बुरा असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। आज संतान के कारण आर्थिक लाभ होने की संभावना है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपमें धैर्य की कमी रह सकती है। संयम बरतें, क्योंकि आपकी तल्खी आसपास के लोगों को दुखी कर सकती है। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। आपका रचनात्मक कार्य लोगों को आश्चर्यचकित करेगा और आपको सराहना मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी काम में खराबी के कारण आप परेशान रह सकते हैं और इस पर सोचकर समय नष्ट कर सकते हैं। रिश्तेदारों के कारण जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: आज इलायची का सेवन करें।
वृष राशि
यदि आपकी योजना घूमने-फिरने की है, तो समय हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा सकते हैं। बस खुद पर विश्वास रखने की आवश्यकता है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो आपको और आपके परिवार को प्रसन्न करेगी। अपने रोमांच को नियंत्रित रखें। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में रहेगा। आज आपके नए विचार आपको अपेक्षा से अधिक लाभ दिला सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
उपाय: जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।
मिथुन राशि
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। यदि यात्रा कर रहे हैं, तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा चोरी की संभावना है। पारिवारिक उत्तरदायित्व बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। आपका प्रिय दिनभर आपको याद करेगा। यदि आप अपनी वस्तुओं का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। कहीं से उधार वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक समस्याएं कम होंगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: कांसे का दान करें।
कर्क राशि
लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से राहत मिलेगी। स्थायी समाधान के लिए जीवनशैली में बदलाव करने का सही समय है। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। आपका ऊर्जावान और सौहार्दपूर्ण व्यवहार लोगों को प्रसन्न करेगा। प्रेम का अनुभव आज विशेष रहेगा। प्रेमी से समय न मिलने की शिकायत खुलकर कर सकते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: काला
उपाय: सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उस तेल से गुलगुले बनाकर पक्षियों को खिलाएं।
सिंह राशि
वरिष्ठ लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को धन की आवश्यकता पड़ेगी, परंतु पहले किए गए फिजूल खर्च के कारण परेशानी हो सकती है। आज बिना अधिक प्रयास के आप लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। अचानक रोमांटिक मुलाकात उलझन पैदा कर सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और उनके दैवीय पक्ष को महसूस करेंगे। अच्छे मित्रों का महत्व आज समझ में आएगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय : सूर्य देव की पूजा करें।
कन्या राशि
शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग लाभकारी रहेगा। घर में किसी समारोह के कारण अधिक खर्च हो सकता है। पारिवारिक रस्में होंगी। आज किसी ऐसे व्यक्ति से भेंट हो सकती है, जो आपके दिल को छू लेगा। खुली हवा में टहलने से मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ पुराने रोमांटिक पल फिर से जी पाएंगे। किसी करीबी से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरी
उपाय: भोजन में शहद या गुड़ का प्रयोग करें।
तुला राशि
आज का दिन हर दृष्टि से शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में धन लाभ की संभावना है। नए कारोबार को लेकर बातचीत हो सकती है। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: बुआ या बहन को हरे वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। अनावश्यक खर्च और व्यर्थ यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गाजरी
उपाय: लाल गाय की सेवा करें।
धनु राशि
छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। आपकी बहादुरी सामने आएगी। यात्रा के योग हैं, लेकिन सावधानी आवश्यक है। लेन-देन और खानपान में संयम रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा
उपाय: शनि मंदिर में नीले फूलों से शनि देव की पूजा करें।
मकर राशि
बच्चों के कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान दें। कोई वस्तु गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: नेत्रहीन व्यक्तियों की सहायता करें।
कुंभ राशि
आज आपके कार्य की सराहना होगी। शाम के समय आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट रह सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: चितकबरा
उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि
खानपान में संयम रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का प्रयोग करें।
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 9418745356




