HomeHimachalMandiराजमहल मंडी का कैंप कार्यालय 1 जनवरी 2026 से अस्थायी रूप से...

राजमहल मंडी का कैंप कार्यालय 1 जनवरी 2026 से अस्थायी रूप से बंद, ये है वजह

कार्यालय सचिव कैंप कार्यालय लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि रेनोवेशन कार्य के चलते परिसर को 31 दिसंबर को खाली किया जा रहा है।

मंडी : राजमहल मंडी परिसर में रेनोवेशन कार्य किए जाने के कारण वहां स्थित लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कैंप कार्यालय 1 जनवरी 2026 से अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

कार्यालय सचिव कैंप कार्यालय लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि रेनोवेशन कार्य के चलते परिसर को 31 दिसंबर को खाली किया जा रहा है।

एस्टेट मैनेजर राजमहल मंडी द्वारा परिसर के रेनोवेशन के लिए इसे खाली करने संबंधी आग्रह के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि कैंप कार्यालय तब तक बंद रहेगा, जब तक नए परिसर को अंतिम रूप नहीं दिया जाता।

ये भी पढ़ें:  वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 में हिमाचल की अदिति चुनीं ‘बेस्ट स्पीकर’, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More