HomeHimachalSirmaurविधायक सोलंकी ने हरिपुर खोल को दी विकास की सौगात, 35 लाख...

विधायक सोलंकी ने हरिपुर खोल को दी विकास की सौगात, 35 लाख के फुट ब्रिज का किया शिलान्यास

विधायक ने मेहतावाला बैंगर बस्ती (हरिपुरखोल) में करीब 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 43.50 मीटर लंबे फुट ब्रिज का विधिवत शिलान्यास किया।

नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन की ग्राम पंचायत हरिपुरखोल में विकास कार्यों को गति देते हुए स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात प्रदान की है। विधायक ने मेहतावाला बैंगर बस्ती (हरिपुरखोल) में करीब 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 43.50 मीटर लंबे फुट ब्रिज का विधिवत शिलान्यास किया।

बता दें कि पिछले ढाई दशक से स्थानीय ग्रामीण यहां पुल निर्माण की मांग करते आ रहे थे, जिसे विधायक सोलंकी ने प्राथमिकता के आधार पर अमलीजामा पहनाया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इस कार्य को आगामी 2 से 3 महीनों के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान विधायक ने इसी पंचायत के जामनी घाट वाहन पुल के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

ये भी पढ़ें:  TB free India campaign: सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगी ऐसी एक्स-रे मशीन, घर पर होगी जांच

शिलान्यास के बाद विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरखोल के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 4 नए कमरों और मिड-डे मील (MDM) रसोईघर के लिए जल्द बजट प्रावधान करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर सतपाल सिंह पिंकी, प्रवीण, इकबाल, केशरी सिंह, उप-प्रधान सिकंदर, रणबीर सिंह, प्रवीण ठाकुर, करण सिंह, जुल्फान, जोगिंदर सिंह, तेलू खान, नरेश कुमार, ओमप्रकाश मुन्ना, योगेश शर्मा, दीप चंद, इकबाल मोहम्मद बागू, अकरम, सतपाल सिंह, जमील खान, युधिष्ठिर, महेंद्र सिंह और ममराज सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  इनरव्हील क्लब नाहन क्लासिक और रोटरी क्लब नाहन सिरमौर हिल्स ने आर्मी क्षेत्र में किया संयुक्त पौधरोपण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More