HomeHimachalChambaस्वास्थ्य खंड पुखरी में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 9 पद, 2...

स्वास्थ्य खंड पुखरी में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 9 पद, 2 जनवरी को साक्षात्कार

यह साक्षात्कार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पुखरी में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। विभाग ने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

चंबा : खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉ. नवदीप राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड पुखरी में आशा कार्यकर्ताओं के 9 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 2 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

ग्राम पंचायत पंजोह के अंतर्गत वार्ड-गांव चमडोली, ग्राम पंचायत चंडी के वार्ड-गांव बडोह, ग्राम पंचायत औड्डा बारी के वार्ड-गांव औड्डा, ग्राम पंचायत सिल्लाघराट के वार्ड-गांव थूंडू बंजाह, ग्राम पंचायत कैला के वार्ड-गांव बसंदरी, ग्राम पंचायत जडेरा के वार्ड-गांव कैगा, ग्राम पंचायत गगरोथा के वार्ड-गांव बलोथ, ग्राम पंचायतं चम्बी के वार्ड-गांव धार और ग्राम पंचायत प्रोथा के वार्ड-गांव हेथा में आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पद भरे जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  HPRCA: JOA लाइब्रेरियन का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन

यह साक्षात्कार खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पुखरी में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More