होमHimachalलघु उद्योग भारती कालाअंब ने शुरू की एंबुलेंस सेवा, राज्यपाल ने दिखाई...

लघु उद्योग भारती कालाअंब ने शुरू की एंबुलेंस सेवा, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, मंच से दिया ये बड़ा संदेश

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि एंबुलेंस को जनसेवा में समर्पित करना औद्योगिक जगत की सामाजिक प्रतिबद्धता और सामूहिक जिम्मेदारी का उदाहरण है।

कालाअंब : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लघु उद्योग भारती की कालाअंब इकाई की ओर से उपलब्ध करवाई गई एंबुलेंस को जनसेवा के लिए समर्पित किया। कार्यक्रम में लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी मौजूद रहीं।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि एंबुलेंस को जनसेवा में समर्पित करना औद्योगिक जगत की सामाजिक प्रतिबद्धता और सामूहिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। उद्योगों की प्रगति के साथ समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सेवा की भावना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र की भूमिका निर्णायक रहेगी।

देश में 7.47 करोड़ से अधिक पंजीकृत MSME इकाइयां 32 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में योगदान दे रही हैं। इसके अलावा देश की GDP, विनिर्माण और निर्यात में भी इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। छोटे और मध्यम उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ लाखों लोगों के लिए आजीविका के अवसर पैदा कर रहे हैं।
कालाअंब के उद्योगपतियों ने एंबुलेंस देकर पेश की मिसाल, राज्यपाल बोले- विकसित भारत के विजन को साकार करने में MSME की होगी अहम भूमिका
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, संस्थागत वित्त की उपलब्धता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को अपनाने और कारोबार को आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। एक अप्रैल 2025 से लागू MSME की संशोधित वर्गीकरण व्यवस्था के तहत निवेश और टर्नओवर की सीमाएं बढ़ाई गई हैं। इससे उद्योगों को विस्तार देने, नए निवेश आकर्षित करने, रोजगार बढ़ाने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:  धर्म परिवर्तन के आधार पर आरक्षण छीनना सामाजिक न्याय के विरुद्ध, शोषण मुक्ति मंच ने शीर्ष कोर्ट से फैसले पर पुनर्विचार की उठाई मांग

राज्यपाल ने बताया कि संशोधित व्यवस्था के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए निवेश की सीमा क्रमशः 2.5 करोड़, 25 करोड़ और 125 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, इनके सालाना टर्नओवर की सीमा क्रमशः 10 करोड़, 100 करोड़ और 500 करोड़ रुपये तक बढ़ाई गई है।
कालाअंब के उद्योगपतियों ने एंबुलेंस देकर पेश की मिसाल, राज्यपाल बोले- विकसित भारत के विजन को साकार करने में MSME की होगी अहम भूमिका
उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और क्रेडिट गारंटी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उद्यमियों को वित्तीय सहायता, स्वरोजगार और कारोबार विस्तार के अवसर मिल रहे हैं। इन पहलों का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां उद्यमी नई तकनीक अपनाकर अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकें और नए बाजारों तक पहुंच बना सकें।

ये भी पढ़ें:  हरिपुरधार में फिर उठी सिविल हॉस्पिटल की मांग, जिला परिषद सदस्य अंकिता ठाकुर ने CM को लिखा पत्र

कालाअंब को बताया औद्योगिक विकास का अहम केंद्र
राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक विकास में कालाअंब के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के औद्योगिक क्लस्टर में निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने लघु उद्योग भारती की भी प्रशंसा की, जो उद्यमियों को साझा मंच उपलब्ध कराने के साथ सहयोग, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा दे रही है।कालाअंब के उद्योगपतियों ने एंबुलेंस देकर पेश की मिसाल, राज्यपाल बोले- विकसित भारत के विजन को साकार करने में MSME की होगी अहम भूमिका

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों और औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों को जनकल्याणकारी पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए तथा कालाअंब क्षेत्र की पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया।

इससे पहले लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने राज्यपाल का स्वागत किया और प्रदेश में संगठन के तहत स्थापित औद्योगिक इकाइयों की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती कालाअंब इकाई के अध्यक्ष अखिल महेश्वरी ने संगठन की गतिविधियों और कालाअंब इकाई की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी।कालाअंब के उद्योगपतियों ने एंबुलेंस देकर पेश की मिसाल, राज्यपाल बोले- विकसित भारत के विजन को साकार करने में MSME की होगी अहम भूमिका

ये भी पढ़ें:  जिंदगी भर यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया, उसी HRTC बस से निकली परिचालक की अंतिम यात्रा, भावुक हुआ हर शख्स

साथ ही कालाअंब को रेलवे लाइन से जोड़ने जैसी उद्योगपतियों की लंबित मांगों को भी राज्यपाल के समक्ष रखा। कार्यक्रम के अंत में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।कालाअंब के उद्योगपतियों ने एंबुलेंस देकर पेश की मिसाल, राज्यपाल बोले- विकसित भारत के विजन को साकार करने में MSME की होगी अहम भूमिका

इस मौके पर मनोग गर्ग, सरदार देवेंद्र सिंह, डॉ. दान सिंह, रितेश अग्रवाल, केसी पारिक, राजीव तिवाजी, एसके भार्गव, विक्रम चिकारा, अजय गर्ग, विकास जत्यान, अशोक वशिष्ठ, अमन दुग्गल, सचिन सोलंकी, नवरत्न देव, अश्वनी गर्ग, अंकुश क्लेयर, अनिल चौधरी समेत कई दिग्गज उद्योगपतियों के अलावा एडीसी सिरमौर एकता काप्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रचित शर्मा व लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More