होमHimachalSirmaurपांवटा साहिब में ट्रक से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौके...

पांवटा साहिब में ट्रक से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौके पर गई जान, दूसरा हायर सेंटर रेफर

पांवटा साहिब में यमुना नदी पर बने नए पुल के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई।

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब-देहरादून हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, बायांकुआं निवासी बबलू (30) अपने साथी दीपक (25) के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था।

इसी दौरान पांवटा साहिब में यमुना नदी पर बने नए पुल के पास उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बबलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में जल संकट के बीच पत्रकार प्रताप सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, कर्मियों तक पहुंचाया भोजन

घायल दीपक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, युवक की मौत की खबर से परिजनों में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक: पांवटा साहिब में सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत, दो बेटियों और 6 माह के बेटे के सिर से उठा मां का साया
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More