HomeEducationसंगम स्तरीय शिक्षा व्यवस्था पर 6 जनवरी को नाहन में होगी कार्यशाला,...

संगम स्तरीय शिक्षा व्यवस्था पर 6 जनवरी को नाहन में होगी कार्यशाला, शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारंभ

डॉ. हिमेंद्र बाली ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना, शिक्षकों को नई शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना और छात्रों को बेहतर व अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

नाहन : हिमाचल प्रदेश में लागू की जा रही संगम (कांप्लेक्स) शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में 6 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे, जिसमें जिलेभर के शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ शिक्षा व्यवस्था के क्रियान्वयन, उद्देश्यों और भावी दिशा पर विस्तार से चर्चा होगी।

हिमाचल प्रदेश में संगम शिक्षा व्यवस्था को सक्रिय रूप से लागू किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव प्रदेश के प्रत्येक जिले का दौरा कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ संवाद कर रहे हैं, ताकि नई शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से अमल में लाया जा सके। इसी क्रम में नाहन में यह जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमाचल को हमेशा मिली प्राथमिकता : प्रो. धूमल

यह जानकारी जिला उपनिदेशक उच्च शिक्षा सिरमौर डॉ. हिमेंद्र बाली ने शनिवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को होने वाली इस कार्यशाला में जिले के सभी प्रधानाचार्य, सीएचटी, बीईईओ और मुख्याध्यापक आदि भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान संगम शिक्षा व्यवस्था के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

डॉ. हिमेंद्र बाली ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना, शिक्षकों को नई शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना और छात्रों को बेहतर व अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। सम्मेलन के माध्यम से फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इस अवसर पर जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर और शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता सिरमौर रीता भी मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में 30 बैडेड ESIC अस्पताल का 31 मई को केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया करेंगे उद्घाटन, कार्यक्रम तय
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More