HomeHimachalSolanहिमाचली-इन-बैंगलोर ने राजभवन में बिखेरे हिमाचली संस्कृति के रंग

हिमाचली-इन-बैंगलोर ने राजभवन में बिखेरे हिमाचली संस्कृति के रंग

इस विशेष अवसर पर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, गुजरात, ओडिशा और तेलंगाना सहित कई राज्यों के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

सोलन : बेंगलुरु में रहने वाले हिमाचली लोगों के संगठन हिमाचली-इन-बैंगलोर ने राजभवन बेंगलुरु में हिमाचली संस्कृति का प्रदर्शन किया। कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस विशेष अवसर पर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, गुजरात, ओडिशा और तेलंगाना सहित कई राज्यों के सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

हिमाचली समुदाय ने राज्य की समृद्ध संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत हिमाचल की विरासत, परंपराओं और प्राकृतिक सौंदर्य पर आधारित एक प्रभावशाली भाषण से हुई।

इसके उपरांत टीम शान-ए-हिमाचल द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य और टीम नमा हिल्स हार्मनी द्वारा प्रस्तुत हिमाचली लोकगीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनदीप, समीक्षा व रीना ने इन टीम का नेतृत्व किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चरस और प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ दो धरे, अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई

राज्यपाल ने की सराहना
इस अवसर पर बोलते हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सभी राज्यों की प्रस्तुतियों की सराहना की और इस प्रयास को संस्कृतिक एकता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचली-इन-बैंगलोर टीम को बधाई दी।

साथ ही हिमाचल की ऊर्जावान, सजीव व समृद्ध सांस्कृतिक की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में हिमाचली-इन-बैंगलोर टीम को ‘राजभवन स्मृति चिन्ह’ और पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर हिमाचली-इन-बैंगलोर के संस्थापक दिनेश राणा, सन्नी शर्मा, अश्विनी शर्मा, अनुराग धीमान ने कर्नाटक राजभवन प्रशासन और हिमाचली समुदाय का इस सफल आयोजन के लिए आभार जताया।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे 707 पर कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 4 महिलाओं समेत 5 लोग घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More