HomeAccidentअर्की अग्निकांड : DC ने दिए जांच के आदेश, मृतक के परिजनों...

अर्की अग्निकांड : DC ने दिए जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को दी फौरी राहत

अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि पर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में 8 वर्षीय बच्चे प्रियांश की दुःखद मृत्यु का समाचार है।

सोलन : डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने उपमंडल प्रशासन अर्की को निर्देश दिए कि अर्की बाजार में सोमवार सुबह हुए अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तड़के लगभग 2:45 बजे अर्की बाजार के एक पुराने भवन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश दिए। अर्की अग्निशमन विभाग के साथ-साथ जिला शिमला के बालुगंज, जिला सोलन के बनलगी और अंबुजा सीमेंट कंपनी के अग्निशमन वाहनों को तुरंत घटना स्थल की ओर रवाना किया गया।

डीसी ने कहा कि अग्निशमन वाहनों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्नि को फैलने से रोका गया और यह प्रयास किया गया कि नुकसान न्यूनतम हो। उन्होंने कहा कि यह पुराना भवन लकड़ी का बना था और इस कारण आग बहुत तेजी से फैली। अग्निशमन विभाग द्वारा अग्नि पर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में 8 वर्षीय बच्चे प्रियांश की दुःखद मृत्यु का समाचार है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार की ऐतिहासिक पहलः जलाशय मछलियों के लिए एमएसपी लागू, रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को फौरी सहायता उपलब्ध करवाई गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस अग्निकांड के जांच के आदेश दे दिए गए है। उन्होंने कहा कि इस अग्निकांड में दो लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार नागरिक अस्पताल अर्की में किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को इन्हें समुचित सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन और प्रशासन एवं पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है। यह दल पीड़ितों को वस्त्र एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाएगा।

ये भी पढ़ें:  शिमला में 10 संवेदनशील स्थानों पर सार्वजनिक बैठक और धरना-प्रदर्शन पर रोक, 30 सितंबर तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More