आज का राशिफल 13 जनवरी 2026 : मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल, पंचांग और शुभ मुहूर्त भी देखें

आज का पंचांग | 13 जनवरी 2026 तिथि: दशमी नक्षत्र: विशाखा करण: विष्टि पक्ष: कृष्ण योग: शूल वार: मंगलवार

0

आज का पंचांग | 13 जनवरी 2026
तिथि: दशमी
नक्षत्र: विशाखा
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: शूल
वार: मंगलवार
आज का शुभ मुहूर्त: 09:55am-01:46pm
राहुकाल: 03:04 pm-04:21pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:08pm-12:49pm
दिशाशूल: उत्तर

RTO Add

मेष राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

वृष राशि
आज आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा होने की संभावना रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के अस्वस्थ होने की संभावना रहेगी। यात्राओं से थकान उत्पन्न हो सकती है। आज कई चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: जटावाला नारियल पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
उम्रदराज लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज धन की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन बीते दिनों में किए गए फिजूलखर्च के कारण पर्याप्त धन नहीं होगा। आज बिना कुछ खास किए आप लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और उनका दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है। अच्छे मित्र कभी साथ नहीं छोड़ते, यह बात आज समझ में आएगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: सूर्य देव की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  Himachal : इन 4 मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार होगा मास्टर प्लान

कर्क राशि
डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। यह आपके अपने विचारों और कल्पनाओं से पैदा होता है। करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। घर में कुछ बदलाव आपको भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं व्यक्त करने में सफल रहेंगे। प्रिय व्यक्ति का व्यवहार आपको मानसिक दबाव दे सकता है। यात्राओं से व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा मन को प्रसन्न करेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: फिरोजी
उपाय: आज तुलसी पत्र का सेवन करें।

सिंह राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुशमिजाज रह सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कोई वस्तु आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप रोमांटिक मूड में रह सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज दृष्टिहीन व्यक्तियों की सहायता करें।

कन्या राशि
आज आप खुद को सुकून में और जीवन का आनंद लेने की सही मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक तंगी से बचने के लिए तय बजट का पालन करें। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा दिनभर की भागदौड़ में राहत देगी। सच्चे प्रेम का अनुभव होगा। अपनी छुपी प्रतिभा से दिन को बेहतर बना पाएंगे। वैवाहिक जीवन की सुंदरता का अहसास होगा। तनाव से दूर रहने के लिए आराम पर जोर दें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आज फिजूलखर्ची से बचें इन राशियों के जातक, मिलेगी बड़ी खुशखबरी! जानें कैसा रहेगा आपका दिन

तुला राशि
खानपान में संयम रखें। सेहत के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों में व्यस्तता रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। घरेलू परेशानियों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी से न उलझें। कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

धनु राशि
पुरानी घटनाएं मानसिक शांति भंग कर सकती हैं। मन को शांत रखने का प्रयास करें। दोस्तों से धन उधार लेना पड़ सकता है। व्यापारिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयास आवश्यक हैं। स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रह सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज रात चूल्हे की आग दूध से बुझाएं।

ये भी पढ़ें:  एकादशी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण

मकर राशि
चोट लगने का खतरा रहेगा। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। कार्यों के प्रति लापरवाही संभव है। अनावश्यक यात्राओं से बचें। सभा या बैठक में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज हाथ में सोना पहनें।

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को दबाया जा सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा। लोगों को समझने में कठिनाई होगी। व्यर्थ धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज गुड़ का दान करें।

मीन राशि
काम का दबाव और घरेलू मतभेद मानसिक शांति भंग कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश लाभकारी रह सकता है। शाम को बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों पर ध्यान देना आवश्यक है। सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बना रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तोते को हरी मिर्च खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356