HomeRashifalAaj Ka Rashifal 12 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा...

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, शुभ मुहूर्त और सटीक उपाय के साथ जानें पूरा राशिफल

Horoscope 12 July 2026: आज रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को खर्च, विवाद और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। पढ़ें आज का संपूर्ण राशिफल।

Horoscope 12 July 2026: आज रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को खर्च, विवाद और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। पढ़ें आज का संपूर्ण राशिफल।

मेष राशि
आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना की जाएगी। लोगों के बीच आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। नया काम शुरू करने के लिए किसी को विश्वास में लेने का यह सही समय है। दिन का अधिकांश समय घर पर व्यतीत हो सकता है। खानपान की चीजों पर खर्च होने के योग हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : पीला | उपाय : उगते सूरज की पूजा करें।

वृषभ राशि
कामकाज के लिए आज आपको जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार का कोई सदस्य आर्थिक सहायता मांग सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। बेवजह के विवाद से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें। चोट लगने की आशंका भी बनी रहेगी।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : तामसिक चीजों का सेवन न करें।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी न करें। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 06 July 2026: नौकरी, कारोबार, धन और सेहत में किसका चमकेगा भाग्य? जानें अपना राशिफल

कर्क राशि
मनोरंजन की गतिविधियां आपके लिए भारी पड़ सकती हैं। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। व्यवसाय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक हानि और बेवजह के आरोप लगने की संभावना है। शाम के समय परिवार के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : दूध या पानी में केसर डालकर उसका सेवन करें।

सिंह राशि
बीमारी पर अधिक खर्च होने की संभावना है। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतें, नुकसान हो सकता है। दिन के समय धन की आवश्यकता महसूस हो सकती है। किसी की बातों में आकर निवेश करने से बचें।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : किसी साधु को सफेद या काले रंग का वस्त्र दान करें।

कन्या राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। परिस्थितिवश किसी को उधार देना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। स्त्री पक्ष से सावधानी रखें। व्यर्थ की चीजों पर समय और धन खर्च हो सकता है। घर के काम करते समय सतर्क रहें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

ये भी पढ़ें:  बीएम नांटा को तीसरी बार चूड़ेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष की कमान, इन्हें भी सौंपी जिम्मेदारी

तुला राशि
आज मानसिक तनाव बना रह सकता है। फोन पर अधिक समय व्यतीत होगा। बेवजह के झगड़े और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी क्लेश के कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। दिन का अधिकांश समय घर पर बीत सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद फूल या पानी वाला नारियल सिर से उतारकर बहते पानी में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि
आर्थिक लाभ होने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। दूरसंचार के माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।

धनु राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : लाल | उपाय : अस्पताल में रोगियों की सहायता करें।

ये भी पढ़ें:  27 साल बाद देवशिला पर स्थापित भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा को मिला शेड, यहां से फूंका था दुष्टों के विरुद्ध युद्ध का बिगुल

मकर राशि
मौज-मस्ती से जुड़ी यात्राएं हो सकती हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। लोग आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। दांपत्य जीवन में मतभेद की संभावना है। शाम के समय मानसिक तनाव रह सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : काला | उपाय : कुछ कोयले बहते पानी में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। चोट लगने का खतरा है, इसलिए जरूरी होने पर ही यात्रा करें। कर्जदार परेशान कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। व्यवसाय में लाभ और धन प्राप्ति के योग हैं। खानपान में संयम रखें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : काला | उपाय : नील सरस्वती स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि
आज का दिन थकान भरा रह सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है। लोग आपसे शारीरिक और आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं। खानपान में संयम रखें। विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद की संभावना है। धन गुम होने की आशंका है, इसलिए किसी के बहकावे में आकर खर्च न करें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : लाल | उपाय : पीने के पानी का घड़ा गरीबों में दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More