HomeHimachalSirmaurपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र प्रताप भवन में गोद भराई, पोषण...

पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र प्रताप भवन में गोद भराई, पोषण सहित नियमित जांच पर दिया जोर

बसंती देवी ने बताया कि इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, हर माह वजन की निगरानी, आयरन और कैल्शियम का लगातार सेवन और हीमोग्लोबिन कम होने से होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

नाहन : आंगनबाड़ी केंद्र प्रताप भवन में गुरुवार को पोषण अभियान के तहत समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान निशा शर्मा की गोद भराई की रस्म निभाई गई और महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बसंती द्वारा किया गया, जिसमें केंद्र से जुड़ी महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। गोद भराई की रस्म सामूहिक रूप से संपन्न की गई, जिसमें कविता, उजमा, राधा, रेखा, ललिता, अनीता, संतोष, राजकौर, आशा ठाकुर, वैशाली, जानकी, मन्नु और सहायिका अनीता उपस्थित रहीं। इस दौरान गर्भवती महिला को फल सहित अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ और श्रृंगार का सामान भी भेंट किया गया।

ये भी पढ़ें:  औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब पहुंची 26 सदस्यीय मेडिकल टीम, जानिये क्या था मकसद

बसंती देवी ने बताया कि इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, हर माह वजन की निगरानी, आयरन और कैल्शियम का लगातार सेवन और हीमोग्लोबिन कम होने से होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More