HomeEmploymentरोजगार का बड़ा मौका: मैसर्ज ऑरो स्पिनिंग मिल्स में 200 पदों पर...

रोजगार का बड़ा मौका: मैसर्ज ऑरो स्पिनिंग मिल्स में 200 पदों पर भर्ती के लिए 19-20 जनवरी को संगड़ाह और सराहां में होंगे कैंपस इंटरव्यू

इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 19 जनवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय संगडाह व 20 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय सराहां में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

नाहन : जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज ऑरो स्पिनिंग मिल्स (वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की एक इकाई) बद्दी, जिला सोलन द्वारा हेल्पर और मशीन ऑपरेटर के 200 पद रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 19 जनवरी, 2026 को उप रोजगार कार्यालय संगडाह व 20 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय सराहां में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 18 से 30 वर्ष और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थाई हिमाचली प्रमाण पत्र और 2 पासपोर्ट साइज फोटो सहित निर्धारित तिथियों में उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 8894723016 और 8894723225 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  चिट्टा मामले में गिरफ्तार हरिपुरधार CHC का डॉक्टर भेजा जेल, दो युवकों को हरियाणा भेजकर मंगवाया था नशा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More