HomeHimachalShimlaखलीनी शिमला को हराकर क्योंथल ने जीता फुटबॉल कप प्रतियोगिता का खिताब

खलीनी शिमला को हराकर क्योंथल ने जीता फुटबॉल कप प्रतियोगिता का खिताब

इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन द परिवर्तन फांउडेशन शिमला के सौजन्य से किया गया।

शिमला: जुन्गा के ऐतिहासिक खेल मैदान में खेली गई 10वीं सुरेश मेमोरियल रियल फुटबाल कप प्रतियोगिता का खिताब क्योंथल ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने एमयूएफसी खलीनी शिमला को पराजित कर ट्रॉफी जीती। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन द परिवर्तन फांउडेशन शिमला के सौजन्य से किया गया।

सिविल अस्पताल जुन्गा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मनोज वर्मा ने समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता व उप विजेता को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि खेलों का मनुष्य जीवन में बहुत महत्व है। खेलों से जहां मनुष्य का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है वहीं खेलों के माध्यम से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक सोच का सृजन होता है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: अब इन 59 खेलों से खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी में स्पोर्ट्स कोटे की सुविधा, अधिसूचना जारी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए खेलों को बढ़ावा दे रही है, ताकि युवा विभिन्न प्रकार के नशों से दूर रहकर खेलों के माध्यम से एक स्वस्थ एवं आरामदायक जीवनयापन कर सकें। उन्होंने खेल समिति को अपने निजी खाता से 5100 रुपए प्रदान किए।

फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजक शुभम कौंडल ने कहा कि सुरेश कौंडल एक जाने माने फुटबाल खिलाड़ी थे, जिन्होंने विभिन्न स्तर की फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेकर जुन्गा ही नहीं, अपितु समूचे प्रदेश का नाम रोशन किया था। इनकी स्मृति में हर वर्ष जुन्गा में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  4 दिसंबर को धर्मशाला में गूंजेगा जनाक्रोश, कांग्रेस सरकार के 3 साल के जश्न के खिलाफ होगा बड़ा प्रदर्शन: बिंदल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More