HomeEmploymentरिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए 19 जनवरी को होंगे साक्षात्कार, स्नातक...

रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए 19 जनवरी को होंगे साक्षात्कार, स्नातक पढ़ें लिखे युवाओं के लिए मौका

इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू में 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13,000 रुपये मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।

बिलासपुर : कम्पीटेंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, मारुति नेक्सा डीलरशिप, बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप मेनेजर के 5 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए 19 जनवरी को उप-रोजगार कार्यालय श्रीनैना देवी जी में प्रातः 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि रिलेशनशिप मैनेजर के इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास रखी गई है। इन पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू में 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13,000 रुपये मासिक मानदेय प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थान, तिथि व समय पर उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  युवक से चिट्टा पकड़ा तो मौके पर छुड़ाने पहुंच गई गैंग, कार्रवाई के बीच डाला खलल, आरोपी सहित 4 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More