HomeHimachalMandiउपभोक्ता 29 जनवरी तक कर लें लंबित बिजली बिलों का भुगतान, वरना...

उपभोक्ता 29 जनवरी तक कर लें लंबित बिजली बिलों का भुगतान, वरना कट जाएगा कनेक्शन

इस संबंध में उप-मंडल द्वारा लगभग 983 बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित तिथि तक लंबित बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा, उनके विद्युत कनेक्शन (मीटर) बिना किसी अतिरिक्त सूचना/पत्राचार के विच्छेदित कर दिए जाएंगे।

मंडी : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने विद्युत उप-मंडल-1, मंडी के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से बिजली बिल का समय पर भुगतान करने का आग्रह किया है।

विद्युत उप-मंडल– 1 मंडी के सहायक अभियंता ई. नरेश ठाकुर ने लोअर व अप्पर समखेतर, गोल पौड़ी, बालक रूपी, खत्री सभा, मोती बाजार, अस्पताल रोड़, गणपति रोड, पैलेस कॉलोनी, सैण मोहल्ला, सैण मट, तुंगल कॉलोनी, टाउन हॉल, यू.पी. कॉलोनी, नेशनल स्ट्रीट, जेलरोड, त्वाम्बड़ा, पंजेठी, पैलेस, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी, टारना रोड, टारना हिल, सुहड़ा मोहल्ला, रवि नगर, महाजन बाज़ार, सेरी बाज़ार, चौबाटा बाज़ार, इंदिरा मार्किट, पोस्ट ऑफिस रोड, भूतनाथ बाजार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिम खाना, रामनगर, पुलघराट, अप्पर व लोअर मंगवाईं, विश्वकर्मा मंदिर, अप्पर व लोअर सन्यारड़, थनेहड़ा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पड्डल, गुरुद्वारा, लोअर भ्यूली, कांगनी धार, गुरुद्वारा मोहल्ला आदि के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान 29 जनवरी, 2026 तक अनिवार्य रूप से कर लें।

ये भी पढ़ें:  ददाहू-कोटीधिमान सड़क पर गहरी खाई में लुढ़की कार, एक व्यक्ति की मौत, बेड़ोन इलाके में शोक की लहर

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उप-मंडल द्वारा लगभग 983 बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित तिथि तक लंबित बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा, उनके विद्युत कनेक्शन (मीटर) बिना किसी अतिरिक्त सूचना/पत्राचार के विच्छेदित कर दिए जाएंगे। इसके बाद विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपए प्रति कनेक्शन पुनः संयोजन शुल्क अतिरिक्त रूप से अदा करना होगा। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे समय पर अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति बनाए रखी जा सके।

ये भी पढ़ें:  नाहन : सेन की सैर मोड़ पर दो कारों की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More