HomeAccidentसैनवाला के पास सड़क किनारे लटका लोड ट्राला, पांवटा–कालाअंब हाईवे पर टला...

सैनवाला के पास सड़क किनारे लटका लोड ट्राला, पांवटा–कालाअंब हाईवे पर टला बड़ा हादसा

पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर इन दिनों तकनीकी खराबी या चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण भारी लोड वाले ट्राले जगह-जगह खड़े देखे जा सकते हैं।

नाहन : पांवटा साहिब–कालाअंब नेशनल हाईवे पर सैनवाला के समीप रेत-बजरी से लदा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया और किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह के समय हुआ, जब ये ट्राला कालाअंब की ओर जा रहा था और एक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्राले में रेत और बजरी भरी हुई थी। मोड़ पर अचानक नियंत्रण खोने के कारण वाहन सड़क से फिसलता हुआ किनारे जा टिका और लटक गया। यदि उस समय पीछे या सामने से कोई वाहन आ रहा होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें:  जन संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को दिए करोड़ों के वित्तीय लाभ

बता दें कि पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर इन दिनों तकनीकी खराबी या चढ़ाई न चढ़ पाने के कारण भारी लोड वाले ट्राले जगह-जगह खड़े देखे जा सकते हैं। दोसड़का के समीप शक्तिनगर में एक लोड ट्राला कई दिनों तक खड़ा रहा, जबकि नवोदय स्कूल के पास भी चढ़ाई में एक ट्राला खड़ा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है।

हाईवे पर खड़े इन बड़े ट्रालों से यह साफ जाहिर होता है कि इनमें जरूरत से ज्यादा रेत-बजरी भरी जाती है। खजूरना में मारकण्डा पुल पार करने के बाद नाहन की ओर चढ़ाई चढ़ना ऐसे ओवरलोड वाहनों के लिए मुश्किल हो रहा है। हालांकि, परिवहन समेत अन्य विभागों की ओर से समय-समय पर इन वाहनों के चालान किए जाते हैं और कई बार बिना नंबर के वाहन भी जब्त किए गए हैं। इनमें से अधिकतर वाहन हरियाणा के बताए जा रहे हैं और अवैध खनन के कारोबार से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें:  विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं अधिकारी : सुरेश कुमार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More