HomeHimachalSolanड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने के बाद 40 वर्षीय...

ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने के बाद 40 वर्षीय कर्मचारी की गई जान

मामले की जांच के दौरान मौत को लेकर किसी भी व्यक्ति ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

सोलन : जिला सोलन में एक व्यक्ति की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से पुलिस थाना सदर सोलन को सूचना मिली कि उपचार के लिए लाए गए एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची, जहां आपातकालीन कक्ष में व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया।

तस्दीक करने पर मृतक की पहचान नीरज शर्मा (40)पुत्र बीरू राम शर्मा निवासी गांव मेहतपुर, समीप आरटीओ बैरियर (ऊना) के रूप में हुई। मौके पर मृतक के परिजन और अन्य लोग मौजूद थे। परिजनों की मौजूदगी में शव का गहन निरीक्षण किया गया, जिसमें शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए।

ये भी पढ़ें:  बद्दी में स्कूल बसों की चेकिंग, नियम तोड़ने पर पुलिस ने 4 के काटे चालान, स्कूल संस्थानों में मचा हड़कंप

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक तपन इंडस्ट्रीज, सोलन में कार्यरत था। 16 जनवरी की सुबह जब वह अपनी ड्यूटी पर पहुंचा, तो उसने सहकर्मी कर्मचारियों को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद सहकर्मी उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मौत को लेकर किसी भी व्यक्ति ने किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

ये भी पढ़ें:  SIU नाहन की बड़ी कार्रवाई : 1.136 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More