HomeHimachalHamirpurस्कूल पुस्तकालयों में पुस्तकों की आपूर्ति के लिए निविदाएं 20 मई तक

स्कूल पुस्तकालयों में पुस्तकों की आपूर्ति के लिए निविदाएं 20 मई तक

प्राथमिक पाठशालाओं के पुस्तकालयों में पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इच्छुक प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेताओं और अन्य संबंधित फर्मों से 20 मई शाम 3 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की हैं।

हमीरपुर : जिला के चयनित 19 राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के पुस्तकालयों में पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इच्छुक प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेताओं और अन्य संबंधित फर्मों से 20 मई शाम 3 बजे तक निविदाएं आमंत्रित की हैं।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि निविदा के नियमों एवं शर्तों सहित पूरी जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट ddeehmr.org.in पर उपलब्ध करवा दी गई है।

निविदा प्रपत्र इस वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं या किसी भी कार्य दिवस को उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  लाइसेंसी खनन गतिविधियों की समय-सीमा में संशोधन, डीसी जतिन लाल ने अवैध खनन पर कड़ी निगरानी के दिए निर्देश

Latest Articles

Explore More