HomeHimachalShimlaकसुंपटी को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा : डीसी...

कसुंपटी को नई तहसील बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा : डीसी अनुपम कश्यप

अनुपम कश्यप ने कहा कि नए प्रस्ताव के अनुसार 17 पटवार सर्कल और 4 फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे। इसके तहत कुल 17,032.29 हेक्टेयर भूमि होगी और 86983 कुल खसरा नंबर होंगे। 12,080 खतौनी नंबर होंगे। इसके साथ ही इस तहसील के तहत 91924 जनसंख्या को कवर किया जाएगा।

शिमला : कसुंपटी में नई तहसील बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को जिला प्रशासन शिमला ने भेज दिया है। डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि कसुंपटी में नई तहसील बनाना आवश्यक है। इस दिशा में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। वर्तमान में शिमला ग्रामीण के तहत यह क्षेत्र कवर किया जाता है। इसके तहत मौजूदा पटवार सर्कल के अलावा चार नए पटवार सर्कल बनाए जाएंगे और दो फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे।

डीसी ने कहा कि शिमला ग्रामीण के तहत अभी 32 पटवार सर्किल हैं और इनके तहत काफी भौगोलिक क्षेत्र है। तीन विधानसभा क्षेत्र कसुंपटी, शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी का काफी हिस्सा आता है। ऐसे में शिमला शहर के आसपास भारी जनसंख्या, राजस्व मामलों की बढ़ती संख्या, कोर्ट मामले, फील्ड वेरिफिकेशन आदि के कारण काफी दिक्कतें पेश आती है।

ये भी पढ़ें:  गारंटियों की सरकार निकली टैक्सों की सरकार, जनता को महंगाई के बोझ तले कुचला : अनुराग ठाकुर

अनुपम कश्यप ने कहा कि नए प्रस्ताव के अनुसार 17 पटवार सर्कल और 4 फील्ड कानूनगो सर्किल होंगे। इसके तहत कुल 17,032.29 हेक्टेयर भूमि होगी और 86983 कुल खसरा नंबर होंगे। 12,080 खतौनी नंबर होंगे। इसके साथ ही इस तहसील के तहत 91924 जनसंख्या को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार नए पटवार सर्कल चमियाना, रझाना, डूम्मी और जनोल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही दो फील्ड कानूनगो में कसुंपटी/चमियाना और शोघी में प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस नई तहसील के अधीन 83 सरकारी स्कूल, 21 पोस्ट ऑफिस, 27 बैंक ब्रांच और विभिन्न सरकारी कार्यालय आएंगे।

ये भी पढ़ें:  46वीं स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप: महिला वर्ग में DAV कांगड़ा और पुरुष वर्ग में हमीरपुर बना विजेता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More