HomeWeatherहिमाचल में 22 जनवरी से भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 26 तक मौसम...

हिमाचल में 22 जनवरी से भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 26 तक मौसम खराब रहने के आसार

मौसम विभाग का कहना है कि 22 से 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। इसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जबकि निचले और मध्यम इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी से बारिश और बर्फबारी का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में 21 जनवरी से एक स्ट्रांग वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 22 और 23 जनवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। केंद्र ने ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा के लिए 23 जनवरी को बारिश का यलो अलर्ट और चंबा, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी, वर्षा और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 22 से 26 जनवरी तक मौसम खराब बना रहेगा और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। इसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जबकि निचले और मध्यम इलाकों में बारिश होने की संभावना है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन की सलाह का पालन करने को कहा गया है, क्योंकि इस दौरान भूस्खलन, सड़कों के अवरुद्ध होने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका रहती है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 100 पेटी देसी शराब से लदी पिकअप पकड़ी, आरोपी पर केस

विभाग के अनुसार इस मौसमी गतिविधि से पिछले कई हफ्तों से चला आ रहा सूखा खत्म होने की उम्मीद है। खासकर मैदानी इलाकों में करीब तीन महीनों से बारिश न होने के कारण सूखे जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे गेहूं की फसल पर संकट गहराता जा रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर शिमला और मनाली में इस सीजन की पहली बर्फबारी भी हो सकती है। अब तक राजधानी शिमला सहित कुफरी और नारकंडा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से बर्फ पूरी तरह गायब है और जनवरी के तीसरे सप्ताह तक बर्फबारी न होना पर्यटन और स्थानीय कारोबार के लिए निराशाजनक माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  सरकारी कर्मियों के लिए पारदर्शी डिजिटल प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली जल्द, सीएम ने की सॉफ्टवेयर प्रगति की समीक्षा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More